फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mos home minister said Four organizations including TRF JKGF declared terrorists

जम्मू कश्मीर: टीआरएफ, जेकेजीएफ समेत चार संगठन आतंकी घोषित- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री

Thu, 16 Mar 2023 02:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 16 Mar 2023 02:01 PM IST
सार

वर्ष 2019 में अस्तित्व में आया लश्कर का सहयोगी आतंकी संगठन टीआरएफ जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा बल के जवानों और निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की योजना में शामिल रहा है।

विज्ञापन
mos home minister said Four organizations including TRF JKGF declared terrorists
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को सूचित किया कि चार संगठनों द रेजिस्टेंस फ्रंट, पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट, जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स और खालिस्तान टाइगर फोर्स को वर्ष 2023 में अब तक प्रतिबंधित घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के लिखित जवाब में राय ने बताया कि वर्ष 2023 में अब तक चार संगठनों को यूएपीए के तहत आतंकवादी संगठन के रूप में अधिसूचित किया गया है और उनके नाम अधिनियम की पहली अनुसूची में जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में अस्तित्व में आया लश्कर का सहयोगी आतंकी संगठन टीआरएफ जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा बल के जवानों और निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की योजना में शामिल रहा है। इसमे शामिल लोग आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने के साथ सक्रिय आतंकियों को हथियार, परिवहन, आतंकवादियों की भर्ती और हथियारों के साथ नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवादी संगठन पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक छद्म संगठन है और 2019 में अस्तित्व में आया था। यह युवाओं के कट्टरपंथीकरण करने में शामिल रहा है। यह जम्मू - कश्मीर समेत भारत के अन्य प्रमुख शहरों में कार्य करता है। 


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने उच्च सदन को आगे सूचित किया कि जम्मू- कश्मीर गजनवी फोर्स 2020 में एक आतंकवादी संगठन के रूप में सामने आया। राय ने आगे कहा कि अब तक 54 आतंकवादी और 44 आतंकवादी संगठनों को क्रमशः फरवरी 2023 तक यूएपीए की चौथी अनुसूची और पहली अनुसूची के तहत सूचीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed