फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than one lakh devotees visited Maa Vaishno in three days of Navratri.

Katra : नवरात्र के तीन दिनों में एक लाख से अधिक भक्तों ने किए मां वैष्णो के दर्शन, धर्मनगरी में आस्था की बयार

Fri, 12 Apr 2024 01:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 01:59 PM IST
सार

देश-विदेश से भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र के तीन दिन में एक लाख से अधिक श्रद्धालु दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं।

विज्ञापन
More than one lakh devotees visited Maa Vaishno in three days of Navratri.
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : संजय शर्मा

विस्तार

चैत्र नवरात्र के चलते मां वैष्णो देवी के दरबार में रोजाना श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। देश-विदेश से माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र के तीन दिन में एक लाख से अधिक श्रद्धालु दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं।

विज्ञापन


धर्मनगरी श्रद्धालुओं से गुलजार है। हर तरफ भक्तिमय माहौल है। हर तरफ माता के जयकारे लग रहे हैं। वीरवार शाम छह बजे तक करीब 28,500 श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष के अनुसार वीरवार को दोपहर 12 बजे तक 14 हजार, चार बजे तक 22 हजार और शाम छह बजे तक करीब 28 हजार 500 भक्तों का पंजीकरण हो चुका था। हालांकि, कक्ष के बंद होने को अभी दो घंटे शेष थे। इससे पहले प्रथम नवरात्र पर 35,600 और दूसरे दिन 34,800 भक्तों ने भवन में माथा टेका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

More than one lakh devotees visited Maa Vaishno in three days of Navratri.
माता वैष्णो देवी, कटड़ा - फोटो : एजेंसी

2023 में 3.18 लाख संगत ने टेका था माथा

बता दें कि 2022 के चैत्र नवरात्र पर दो लाख 79 हजार भक्तों ने भवन में माथा टेका था। 2023 में यह संख्या 3 लाख 18 हजार के करीब थी। इस वर्ष तीन दिन में ही श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख पार कर गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार नवरात्र में पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।

More than one lakh devotees visited Maa Vaishno in three days of Navratri.
माता वैष्णो देवी का भवन - फोटो : संजय शर्मा
बूंदाबांदी के बीच भी जारी रही हेलिकॉप्टर, बैटरी कार व रोपवे सेवा

इसी बीच वीरवार को धर्मनगरी सहित भवन तक मौसम काफी सुहावना रहा। दोपहर बाद रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोप वे सेवा जारी रही। वहीं, नवरात्र में श्राइन बोर्ड की ओर से भक्तों के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं जिसे लेकर भक्तों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed