फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than five lakh devotees visited Baba Barfani Amarnath Yatra will conclude today

Amarnath Yatra: पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, आज अमरनाथ यात्रा का होगा समापन

Mon, 19 Aug 2024 03:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 19 Aug 2024 03:51 AM IST
सार

छड़ी मुबारक रविवार को महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में साधु-संतों के साथ 14800 फुट की ऊंचाई वाले महागुंस टॉप के रास्ते आधार शिविर पंजतरणी पहुंच गई। इससे पहले पवित्र छड़ी सुबह 8:05 बजे शेषनाग से रवाना हुई थी।

विज्ञापन
More than five lakh devotees visited Baba Barfani Amarnath Yatra will conclude today
Amarnath Yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा सोमवार को पवित्र छड़ी और विशेष पूजा के साथ संपन्न हो जाएगी। इस वर्ष यात्रा ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले दो दशक में चौथी बार ऐसा हुआ है, जब बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख से अधिक है। सोमवार को ही श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा भी संपन्न होगी।

विज्ञापन


छड़ी मुबारक रविवार को महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में साधु-संतों के साथ 14800 फुट की ऊंचाई वाले महागुंस टॉप के रास्ते आधार शिविर पंजतरणी पहुंच गई। इससे पहले पवित्र छड़ी सुबह 8:05 बजे शेषनाग से रवाना हुई थी। पंजतरणी में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को छड़ी मुबारक पवित्र अमरनाथ गुफा में पहुंचेगी। इसी के साथ 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का समापन होगा। सुबह श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक पूजन और अनुष्ठान किए जाएंगे।
विज्ञापन


2012 में 6.35 लाख श्रद्धालुओं ने किए थे हिमलिंग के दर्शन
जानकारी के अनुसार, इस साल 5.10 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके पहले 2008 में 5.33 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। वर्ष 2012 में ऑलटाइम 6.35 लाख का रिकाॅर्ड बना था। 2011 में 6.21 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की। वर्ष 2004 में चार लाख, 2005 में 3.88 लाख, 2006 में 3.47 लाख, 2007 में 2.96 लाख, 2009 में 3.81 लाख, 2010 में 4.55 लाख, 2013 में 3.54 लाख, 2014 में 3.72 लाख, 2015 में 3.52 लाख, 2016 में 2.21 लाख, 2017 में 2.60 लाख, 2018 में 2.85 लाख, 2019 में 3.43 लाख, 2020 में 3.04 लाख और 2023 में 4.50 लाख श्रद्धालुओं ने हिमलिंग के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed