400 से अधिक गन लाइसेंस जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन लाइसेंस में फर्जीवाड़े की सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार सौ से अधिक लोगों के लाइसेंस जब्त कर लिए हैं। यह लाइसेंस गन बेचने वाली दुकानों से बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच करेगी कि इन लाइसेंसों को गन शाप पर रखने का क्या मकसद है। यदि किसी का भी लाइसेंस गलत हुआ या फिर उसमें कोई घोटाला नजर आया तो बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है।
एसपी साउथ शहजाद सलारिया, डीएसपी रफीक मन्हाह और एसएचओ त्रिकुटा नगर कुलदीप खजुरिया वाली टीम ने शनिवार को देर शाम इस पर छापे मार कर कार्रवाई की है।
लाइसेंस लेने वालों ने गन शाप में क्यों रखा ?
रेलवे स्टेशन की शिव मार्केट की आठ दुकानों पर करीब 450 लाइसेंस जब्त किए गए हैं। इनमें से कुछ रिन्यू होने वाले हैं और कुछ लाइसेंस बने हुए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लाइसेंस जिला उपायुक्त कार्यालय में बनाए जाते हैं।
जब बनाए गए तो लाइसेंस लेने वालों ने गन शाप में क्यों रख दिए। यह भी दिलचस्प है कि लाइसेंस रिन्यू होंगे तो जिला उपायुक्त कार्यालय में होंगे, गन शाप में किस लिए रखे गए।
इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जाएगी। पुलिस इन सभी लाइसेंस को वेरिफाई करेगी कि लाइसेंस क्यों रखे गए हैं। एसएचओ कुलदीप खजुरिया का कहना है कि यदि इन लाइसेंस में कोई फर्जी निकला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।