फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than 3 crore rupees amount found in JE accounts of Srinagar Housing Board, case registered

श्रीनगर हाउसिंग बोर्ड के जेई के खातों में मिली 3 करोड़ से अधिक की रकम, केस दर्ज  

Tue, 13 Oct 2020 11:01 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 13 Oct 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
More than 3 crore rupees amount found in JE accounts of Srinagar Housing Board, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

 श्रीनगर हाउसिंग बोर्ड के जूनियर इंजीनियर तारिक अहमद गेनेई के छह बैंक खातों में तीन करोड़ से अधिक की रकम मिली है। उनके बैंक खातों को संदिग्ध मानते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेने समेत अन्य आरोप में केस दर्ज करवाया है। मंगलवार को ब्यूरो ने जेई के पुलवामा स्थित घर में छापेमारी कर कागजात जब्त किए। जांच में पता चला है कि कई ठेकेदारों और अन्य ने तारिक के खातों में कई बार पैसे जमा कराए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, जूनियर इंजीनियर पर कई प्रकार के आरोप लगे थे। इसके बाद इसकी जांच एसीबी को दी गई। इसमें पता चला कि (जेई) तारिक अहमद के छह बैंक खाते हैं जिनमें बडे़े पैमाने पर संदिग्ध लेनदेन किया गया है। कई लोगों ने उनके खातों में बड़ी रकम जमा करवाई है। अधिकारियों को जांच में पता चला कि उनके सैलरी अकाउंट में 30 सितंबर को 10 लाख जमा किए गए हैं। इसी अवधि में तारिक के छह खातों में 3 करोड़ 3 लाख रुपये जमा हैं।
विज्ञापन


यह पैसा उनकी कुल आय का 3 हजार फीसदी अधिक है। जांच में पता चला है कि जहां भी जेई की तैनाती हुई और वहां के  ठेकेदारों ने उसके खातों में पैसे जमा कराए। उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल करके पैसा कमाया। इसलिए ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed