फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than 20 trains coming to Jammu-Katra remained canceled for the third day

तीसरे दिन भी जम्मू-कटड़ा आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें रद्द रहीं

विज्ञापन
More than 20 trains coming to Jammu-Katra remained canceled for the third day
जम्मू। पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के चलते लगातार तीसरे दिन भी रेल यातायात प्रभावित रहा। जम्मू, कटड़ा और उधमपुर आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें दूसरे दिन भी रद्द रहीं। लगातार तीसरे दिन ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी है। जम्मू से जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनें रद्द रहने से यात्री अब सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। रेलवे के अनुसार सोमवार को जम्मू, कटड़ा और उधमपुर आने वाली 17 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन में काफी संख्या में यात्री तो पहुंच रहे हैं, लेकिन ट्रेनें रद्द होने से उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है। जम्मू रेलवे स्टेशन के आसपास होटल और लॉज यात्रियों से भर गए हैं, लोगों को रात गुजारने के लिए जगह नहीं मिल रही है। परेशान यात्रियों का कहना कि जहां एक कमरे का रेट 400 रुपए है, वहीं रविवार को 1000 रुपए में कमरा मिल रहा था। रेलवे स्टेशन परिसर में बैठे सोहन लाल ने कहा कि गाजियाबाद से परिवार के साथ कटड़ा आए थे। माता के दर्शन के बाद बस से जम्मू पहुंचे थे, आज दोपहर दो बजे की ट्रेन थी, लेकिन यहां आकर पता चला कि ट्रेन रद्द है। ट्रेन का टिकट पहले ही बुक करवाया था, उसका रिफंड तो मिल जाएगा, लेकिन अब बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी। स्टेशन के आसपास होटल में रहने की जगह नहीं मिल रही है, जहां मिल रही है वहां किराया ही बहुत ज्यादा है। बस का किराया भी अचानक बढ़ा है, 15 सौ से 2 हजार रुपए दिल्ली तक का किराया लिया जा रहा है। एक अन्य यात्री दिलीप कुमार भारती ने कहा कि दो बजे बेगमपुरा ट्रेन थी, लेकिन रद्द होने से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

--
आज ये ट्रेनों रहेंगी रद्द
रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को जम्मू, कटड़ा और उधमपुर आने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें 22439-22440 नई दिल्ली- कटड़ा- नई दिल्ली वंदेभारत, 02422 जम्मूतवी-अजमेर, 02266 जम्मूतवी-दिल्ली सराया रोहिल्ला, 04536 कटड़ा-कालका, 02425 जम्मूतवी-राजधानी एक्सप्रेस, 04609 ऋषिकेश-कटड़ा हेमकुंट एक्सप्रेस, 02461 नई दिल्ली-कटड़ा श्री शक्ति एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed