{"_id":"5e11d5bd8ebc3e87e13bf865","slug":"more-than-1193-stone-pelting-in-jammu-and-kashmir-after-article-370-was-removed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"370 हटने के बाद घाटी में पत्थरबाजी हुई दोगुनी, आरटीआई में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
370 हटने के बाद घाटी में पत्थरबाजी हुई दोगुनी, आरटीआई में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें आंकड़ा
Sun, 05 Jan 2020 05:55 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 05 Jan 2020 05:55 PM IST
सार
- सरकार के झूठे वादों की पोल खोलती है गृह मंत्रालय की जानकारी
- अगस्त महीने में 658 बार कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं
विज्ञापन
कश्मीर में पत्थरबाजी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार और पुलिस बेशक यह कहकर अपनी पीठ थपथपा रही हो कि 370 हटने के बाद पत्थरबाजी और कानून व्यवस्था पर काबू पाने में कामयाबी मिली है। लेकिन गृह मंत्रालय के ही आंकड़े बताते हैं कि 370 हटने के बाद कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है। यूं कहा जाए कि 370 हटने के पहले आठ महीनों में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं में इसके बाद दुगना इजाफा हो गया।
गृह मंत्रालय ने आरटीआई के जवाब में बताया है कि जनवरी 2019 में 56 बार पत्थरबाजी हुई जबकि, फरवरी में 103, मार्च 79, अप्रैल 224, मई 257, जून 58, जुलाई 26, अगस्त 658, सितंबर 248, अक्तूबर 203, नवंबर में 84 बार पत्थरबाजी हुई। साल के पहले आठ महीने में 803 बार पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं।
जबकि इसके बाद चार महीनों में 1193 बार पत्थरबाजी हुई है। बता दें कि हाल ही में जेके पुलिस के मुखिया दिलबाग सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बीते साल में पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

सीजफायर भी जमकर टूटा
370 हटने के बाद सीमा पर सीजफायर भी जमकर टूटा है। पिछले पांच महीने में हर दिन औसत 10 बार सीजफायर टूटा है। जनवरी में 216 बार सीजफायर टूटा जबकि फरवरी में 251 बार, मार्च 275, अप्रैल 240, मई 238, जून 190, जुलाई 314, अगस्त 323, सितंबर 308, अक्तूबर 398, नवंबर 333 बार सीजफायर टूटा। 4 अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया था। इसके बाद तो हर महीने ही पाकिस्तान ने दिन में 10 बार सीजफायर तोड़ा है। हालांकि सेना के आंकड़े कहते हैं कि बीते साल एलओसी पर 2400 बार सीजफायर तोड़ा गया है।