फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than 100 people gathered in the terrorist sajjad funeral in sopore

जम्मू-कश्मीर: आतंकी के जनाजे में शामिल हुए 100 से अधिक लोग, संकट में डाली सबकी जान

Wed, 08 Apr 2020 11:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
more than 100 people gathered in the terrorist sajjad funeral in sopore
आतंकी सज्जाद के जनाजे में शामिल हुई भीड़ - फोटो : शाकिब नबी

सोपोर में मारे गए जैश के कमांडर सज्जाद अहमद डार के जनाजे में बुधवार को 100 से अधिक लोग शामिल हुए। यह आतंकी स्थानीय था। एक तरफ जहां पूरी दुनिया में कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है और लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही वहीं एक आतंकी के जनाजे में इतने लोगों ने न सिर्फ अपनी जान को जोखिम में डाला है बल्कि अपने परिवार के लिए बड़ी आफत खड़ी कर दी है। 

विज्ञापन


वहीं प्रशासन ने भी इस जनाजे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। एसएसपी सोपोर जावीद इकबाल ने बताया कि इस जनाजे में शामिल लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि सज्जाद को संगठन में स्थानीय युवाओं की भर्ती का काम सौंपा गया था। उस पर कई अन्य मामले भी दर्ज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मारा गया सज्जाद

सुरक्षाबलों को सूत्रों के अनुसार सूचना मिली थी कि बारामुला जिले के सोपोर इलाके में तीन से चार आतंकी छिपे हुए हैं। इस पर सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 179 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने सोपोर, आरमपुरा के गुलबड़ इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

करीब 14 घंटे तक इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें सज्जाद को मार गिराने में सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने रात भर इलाके में फ्लड लाइट्स का इस्तेमाल किया और सख्त घेराबंदी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed