{"_id":"68d1bab6b6976dc2f5073a31","slug":"monsoon-bids-farewell-will-withdraw-from-jammu-and-kashmir-and-rajasthan-this-week-samba-news-c-10-jam1028-720488-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की विदाई : जम्मू-कश्मीर और राजस्थान से इस हफ्ते होगी वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की विदाई : जम्मू-कश्मीर और राजस्थान से इस हफ्ते होगी वापसी
Tue, 23 Sep 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश से मानसून की विदाई इस हफ्ते हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्थान में अभी मानसून का हल्का असर बना हुआ है और इसका प्रभाव आगामी कुछ दिनों तक जम्मू संभाग के इलाकों में रहेगा। यहां कहीं-कहीं बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी। आगामी तीन से चार दिन में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा और इसके साथ ही मानसून की विदाई हो जाएगी।
इस बार के मानसून में अब तक प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। आमतौर पर जम्मू-कश्मीर में सामान्य बारिश का रिकॉर्ड 517 मिलीमीटर है। जबकि इस बार बीते 17 सितंबर तक 694 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। जो बीते सालों के मुकाबले करीब 34 फीसदी ज्यादा है। प्रदेश के 15 जिले बारिश से प्रभावित रहे हैं। इनमें सात जिलों में बारिश के आंकड़े सामान्य रहे हैं। जबकि आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी एक हफ्ते के दौरान ज्यादा हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा।
प्रदेश में इस बार मानसून के दौरान भारी तबाही हुई है। 120 से ज्यादा लोगों की मौत के अलावा सड़क, भवन, जमीन और फसल को नुकसान पहुंचा है। फसल और जमीन को हुए नुकसान का आकलन राजस्व विभाग के अधिकारी कर रहे हैं और इसकी रिपोर्ट उपायुक्त के माध्यम से सरकार को भेजी जा रही है। इसके अलावा सड़कों और नेशनल हाईवे को हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी केंद्र सरकार से मदद का इंतजार चल रहा है।
विज्ञापन
तापमान
जम्मू 34.2 डिग्री
कटड़ा 32 डिग्री
श्रीनगर 31.4 डिग्री
काजीगुंड 31.5 डिग्री
भद्रवाह 28.5 डिग्री
बनिहाल 28.8 डिग्री
बटोत 27.1 डिग्री
पहलगाम 25.8 डिग्री
गुलमर्ग 22 डिग्री