{"_id":"5d75ef5c8ebc3e01506edb07","slug":"monk-performed-austerities-for-41-days-jammu-kashmir-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन महीने में तब्दील हो गए लेकिन साधु ने किसी की बात न सुनी, 41 दिन खड़े होकर की तपस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन महीने में तब्दील हो गए लेकिन साधु ने किसी की बात न सुनी, 41 दिन खड़े होकर की तपस्या
Mon, 09 Sep 2019 11:51 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में 30 जुलाई को एक साधु ने तपस्या शुरू की। पहले दिन तो लोगों को यह बात साधारण ही लगी। देखते देखते दिन महीनों में तब्दील हो गए लेकिन साधु ने खड़े होकर ही तपस्या जारी रखी। यह बात कई इलाकों में फैली तो लोग भी साधु की तपस्या को देखने के लिए पहुंचने लगे।
विज्ञापन
साधु का तप देख लोग हैरान भी रहे लेकिन उन्होंने जो देखा उसे झुठलाया नहीं जा सकता था। कहते हैं कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की क्या आवश्यकता। इसके साथ ही 41वें दिन पूरे होने के बाद रमेश बाबा से तपस्या को रोका। इसके बाद श्री जंगमेश्वर मंदिर प्रेम नगर विवेकानंद चौक जोगी गेट पर यज्ञ हवन और भंडारे का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन
बता दें कि बाबा 30 जुलाई से मंदिर में दिन-रात खड़े रहकर तपस्या कर रहे थे। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक रीति रिवाज के साथ बाबा को बैठाया गया। इस दौरान आयोजित यज्ञ में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। यज्ञ के बाद विशाल भंडारा भी लगाया गया।
विज्ञापन