{"_id":"67cdf845fa549afedc007599","slug":"monika-chauhan-is-bringing-life-into-art-from-useless-objects-samba-news-c-289-1-sjam1009-105403-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बेकार वस्तुओं में कला की जान फूंक रही मोनिका चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बेकार वस्तुओं में कला की जान फूंक रही मोनिका चौहान
Mon, 10 Mar 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
सांबा में कचरे की बोतल पर चित्रकारी दिखाती मोनिका। संवाद
- फोटो : samba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के जख जोगपुर की युवा कलाकार कर रही आकर्षक चित्रकारी
2019 में जागा चित्रकारी का शौक तो घर की दीवार पर बना दी पेंटिंग
सांबा। जिले के जख जोगपुर की युवा कलाकार मोनिका चौहान वस्तुओं को पुनः उपयोग में लाकर उन पर आकर्षक चित्रकारी करने के बाद उन्हें बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रही हैं।
मोनिका ने बताया कि 2019 में चित्रकारी का शौक जागा तो सबसे पहले घर की दीवार पर पेंटिंग बनाई। उनके पिता को यह बेहद पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने मोनिका को गांधीनगर के एक स्टूडियो में प्रशिक्षण के लिए भेजा।
प्रशिक्षण के दौरान मोनिका ने खाली पड़ी कांच की बोतलों और पुराने कपड़ों पर पेंटिंग करना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने इसे एक स्टूडियो का रूप दे दिया। उनके हुनर को पहचानते हुए हस्तशिल्प विभाग ने उन्हें सरकारी प्रदर्शनियों में स्टॉल लगाने का अवसर दिया। अब वह जहां भी सरकारी या कॉलेज स्तर की प्रदर्शनियां होती हैं, वहां अपने चित्रों और कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाती हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन भी कर रही हैं बिक्री
मोनिका ने बताया कि वह पेंटिंग में बीए कर रही हैं और अब उनके स्टूडियो से भी कलाकृतियों की बिक्री शुरू हो गई है। इसके अलावा, वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी अपने उत्पाद बेच रही हैं।
मोनिका ने उत्साहपूर्वक कहा मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरे हाथों की बनाई कलाकृतियां दूर-दूर तक जा रही हैं। मोनिका की यह कला रीसाइक्लिंग और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देती है, जिससे बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं को नया जीवन मिलता है। संवाद