फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mohammad Anas came for target killing in Gandhi Nagar

गांधी नगर में टारगेट किलिंग के लिए आया था मोहम्मद अनस

विज्ञापन
Mohammad Anas came for target killing in Gandhi Nagar
जम्मू। गांधी नगर क्षेत्र में पकड़े गए जासूस से पूछताछ में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। वह जम्मू में टारगेट किलिंग के लिए आया था। कुछ ही दिन में इसे बताया जाना था कि किसको मारना है। इसके निशाने पर शहर के बड़े मीडिया हाउस, बड़े कारोबारी और नेता थे। कई मीडिया हाउस के वीडियो बनाकर भी इसने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलरों को भेजे हैं। वह तीन दिन पहले जम्मू आया था।
विज्ञापन

मोहम्मद अनस पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मुयापुर बजरपति, टांडा जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। उसे पुलिस ने रविवार सुबह साढ़े 11 बजे गिरफ्तार किया है। अनस ने कबूल किया है कि वह पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था। व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए उनसे बात कर रहा था।
विज्ञापन

वह इन तीन नंबरों 923237323776, 447518752127 और 923558001451 पर सूचनाएं दे रहा था। इसमें उसने अपने ओपो ए15एस मोबाइल ड्यूल सिम फोन का इस्तेमाल किया है। इसे जांच के लिए पुलिस ने एफएसएल के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तीनों नंबर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के हैं। हैंडलर ने इसे काम दिया था कि जम्मू में गांधी नगर क्षेत्र के बड़े मीडिया हाउस, महत्वपूर्ण स्थानों का वीडियो और फोटो खींचकर भेजना है। इसने ऐसा कर भी दिया है। कुछ बड़े मीडिया हाउस की फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलरों के पास भेजा जा चुका है। इसको यह भी कहा गया था कि जम्मू में आतंकी गतिविधियों को चलाना है। कुछ दिन में इसको टारगेट कीलिंग का टारगेट मिलना था। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स गांधी नगर क्षेत्र में महत्वपूर्ण जगहों और मीडिया हाउस की फोटो खींचकर भेज रहा है। रविवार को भी यह ऐसा ही कर रहा था और इसे दबोच लिया गया।

खतरे की घंटी, 10 दिन में टारगेट किलिंग का दूसरा आरोपी पकड़ा
मोहम्मद अनस के पकड़े जाने से एक बड़ा खतरा टला है। वह टारगेट कीलिंग के लिए आया था। यह एक खतरे की घंटी है। क्योंकि पिछले 10 दिन में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब जम्मू में टारगेट किलिंग के लिए आए हुए ओजी वर्कर को पकड़ा गया हो। इसके पहले टीआरएफ के लिए काम करने वाले एक ओजी वर्कर को जम्मू रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया था। इसको भी जम्मू में टारगेट किलिंग के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed