टूटने की कगार पर है भाजपा-पीडीपी गठबंधन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले बनी भाजपा-पीडीपी गठबंधन की सरकार अलगाव की राह पर है। क्या भाजपा और पीडीपी में फिर से मतभेद शुरू हो गए हैं? क्या भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने जा रहा है? ऐसे बहुत से सवाल जम्मू-कश्मीर की सियासत में उठने लगे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके इन अफवाहों को हवा दे दी है।
उमर ने ट्वीट किया है कि, क्या मुफ्ती को लग रहा है कि मुफ्ती-मोदी समझौता एक गलती थी? क्या बाप-बेटी की जोड़ी इस गठबंधन को तोड़ने के लिए भाजपा को मजबूर करना चाहती है?
Has Mufti decided the Modi-Mufti accord was a mistake? Are the Father-Daughter duo trying to force BJP to break off the alliance? #wondering
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) March 2, 2015
दाल में कुछ काला है
बता दें कि रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुफ्ती ने पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दे डाला था। मुफ्ती ने रियासत में हुए चुनावों के लिए पाकिस्तान, हुर्रियत और आतंकियों को शुक्रिया अदा किया।
इस पर तर्क देते हुए मुफ्ती ने कहा, अगर वह चुनाव के लिए अनुकूल माहौल नहीं बनाते और अशांति पैदा करते तो चुनाव नहीं हो पाते। इस बयान पर रियासत की सियासत में बवाल मचा हुआ है।
इसके बाद से भाजपा-पीडीपी गठबंधन में तनातनी खबरें भी आ रही हैं। हालांकि अभी किसी ने खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन उमर के ट्वीट से लगता है कि दाल में कुछ काला है।