फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Modi in Nowshera Prime Minister said, connectivity in border areas increased strategic capability, indigenous manufacturing from 65 percent of defense budget

नौशेरा में मोदी: प्रधानमंत्री ने कहा, सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी ने बढ़ाई सामरिक क्षमता, रक्षा बजट के 65 फीसदी से स्वदेशी निर्माण 

Fri, 05 Nov 2021 11:53 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Nov 2021 11:53 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी के नौशेरा में गुरुवार को सैनिकों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सैनिकों के लिए सुविधाएं पहले से काफी बढ़ी हैं। 
 

विज्ञापन
Modi in Nowshera Prime Minister said, connectivity in border areas increased strategic capability, indigenous manufacturing from 65 percent of defense budget
राजोरी में जवानों के साथ पीएम मोदी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर व लद्दाख से अरुणाचल और जैसलमेर से अंडमान निकोबार तक सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को पहले से बेहतर किया गया है। यह बदलाव सामरिक दृष्टि से हमारी क्षमताओं को विस्तार दे रहा है। ढांचागत विकास के साथ सैनिकों को दी जा रही सुविधाएं भी बढ़ी हैं। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे राजोरी के नौशेरा में सैनिकों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री ने सैनिकों को संबोधन में ये बातें कहीं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने भारत माता के जयकारों के साथ सरहद पर तैनात जवानों में और जोश भर दिया। नौशेरा ब्रिगेड मुख्यालय में करीब चार घंटे रहे पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। कहा कि हर व्यक्ति दीपावली परिवार के साथ मनाता है और मैं भी अपने परिवार यानि आप लोगों के बीच मौजूद हूं। आपके लिए पूरे देश की ओर से शुभकामनाएं लेकर आया हूं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौशेरा में सेना के जवानों के साथ दो वर्ष में दूसरी बारी दिवाली मनाई। वीरवार को नौशेरा पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारत अपनी क्षमताओं और संसाधनों को लेकर सतर्क है। आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए अब रक्षा बजट का 65 फीसदी हिस्सा देश में ही निर्माण पर खर्च हो रहा है। 200 उत्पादों की सूची यह बदलाव दर्शाती है। रक्षा जरूरतों के यह उत्पाद देश में ही बन रहे हैं और यहीं से इनकी खरीद होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रक्षा स्टार्टअप में शामिल हो रहे युवा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सूची को और विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने विजयादशमी पर शुरू की गई 7 नई रक्षा कंपनियों का जिक्र करते हुए कहा कि आयुध कारखाने में नई जरूरतों के हिसाब से गतिविधियां चल रही हैं। डिफेंस कॉरिडोर भी बन रहे हैं। भारत के युवा रक्षा स्टार्टअप में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed