{"_id":"e86d0f2bed1349da87d1c8e323eba6f7","slug":"modi-govt-do-not-test-patience-of-jammu-s-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू की जनता के संयम की परीक्षा न लें मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू की जनता के संयम की परीक्षा न लें मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी की जम्मू में एम्स के लिए 72 घंटे के जम्मू बंद के आह्वान को पूर्ण समर्थन करते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि वह जम्मू की जनता के संयम की परीक्षा ले रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि एम्स के लिए जम्मू की जनता निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार हो चुकी है और भाजपा की सरकार को एम्स देने के लिए बाध्य होना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ उपप्रधान शाम लाल शर्मा और मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार रियासत में गुड गवर्नेंस का वादा करके आई, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादा कहां गया।
विज्ञापन
इसका जवाब कोई नहीं दे पा रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू संभाग से पिछले 65 साल का भेदभाव खत्म करने के नाम पर 25 से ज्यादा सीटें हासिल की।
अब भाजपा की सरकार है। जम्मू से भेदभाव खत्म होना तो दूर, सारी सीमाएं लांघ चुका है। उन्होंने एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी की ओर से एम्स के लिए चलाए जा रहे आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है और कमेटी की रणनीति के तहत कांग्रेस अपनी भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कह रहे हैं कि 2003 में तत्काल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सुषमा स्वराज ने जम्मू के लिए एम्स मंजूर किया था। उन्होंने कहा कि काला धन वापस लेने की तरह यह केवल भाजपा का जुमला है।
उन्होंने भाजपा को खुली चुनौती दी कि वह अगर इस बाबत कोई दस्तावेज पेश करें तो वह सियासत छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने बाढ़ राहत पर भी लोगों से धोखे का आरोप लगाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपप्रधान रमण भल्ला, उपप्रधान मूला राम, महासचिव विक्रम मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।