{"_id":"65ea2b914b82d390070f7ac1","slug":"modi-government-of-congress-on-electoral-bond-issue-jammu-news-c-10-jam1008-317797-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चुनावी बांड मुद्दे पर कांग्रेस का मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चुनावी बांड मुद्दे पर कांग्रेस का मोदी सरकार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस की ओर से वीरवार को शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार चुनावी बांड के संबंध में अपेक्षित जानकारी का खुलासा न करने के मुद्दे पर मोदी सरकार और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिसबल ने उन्हें रोक दिया। वक्ताओं ने सरकार पर एसबीआई पर जानकारी का खुलासा करने के लिए पांच महीने का और समय मांगने का दबाव डालने का आरोप लगाया। ये प्रदर्शन जम्मू क्षेत्र के कई जिला मुख्यालयों पर भी किए गए।
कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि मोदी सरकार नहीं चाहती कि एसबीआई से अपेक्षित जानकारी उजागर हो, जिससे कॉरपोरेट से मिलने वाले चंदे पर भाजपा सरकार की पोल खुल जाएगी। चुनाव से पहले जनता से महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई जा रही है। बैंक प्रबंधन पर दबाव बनाकर चुनावी बांड संबंधी जानकारी को सार्वजनिक करने से रोका जा रहा है। मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि चुनावी बांड योजना के माध्यम से वैध भ्रष्टाचार और लूट पर भाजपा बेनकाब हो गई है। सरकार ने पीएम दौरे की आड़ में पूरे जम्मू कश्मीर में भारी प्रतिबंध लगाए। युवा कांग्रेस से रिकी डलोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे में रोजगार को लेकर कोई बड़ी घोषणा न होने से बेरोजगार युवाओं के साथ जम्मू कश्मीर के लोगों को निराशा मिली है। प्रदर्शन में विभिन्न फ्रंटियल संगठनों से बलवान सिंह, योगेश साहनी, नरेश गुप्ता, मनमोहन सिंह आदि शामिल रहे।