{"_id":"683a2e6eb28ebeeab40d6224","slug":"mock-drill-today-in-states-bordering-pakistan-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mock Drill: पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल आज, सायरन बजेगा... होगा आपात हालात से निपटने का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mock Drill: पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल आज, सायरन बजेगा... होगा आपात हालात से निपटने का अभ्यास
Sat, 31 May 2025 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, jammu
अमर उजाला नेटवर्क, jammu
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 31 May 2025 04:05 AM IST
सार
ऑपरेशन शील्ड के तहत होने वाली इस कवायद में हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही, सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी परखा जाएगा। देर शाम ब्लैकआउट भी किया जाएगा।
विज्ञापन
देश में मॉक ड्रिल file
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच सीमावर्ती राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ ही हरियाणा व केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में शनिवार को फिर मॉक ड्रिल होगी।
विज्ञापन
ऑपरेशन शील्ड के तहत होने वाली इस कवायद में हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही, सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी परखा जाएगा। देर शाम ब्लैकआउट भी किया जाएगा।
विज्ञापन
ऑपरेशन शील्ड के तहत पहले यह ड्रिल बृहस्पतिवार को होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। पाकिस्तान के साथ 10 मई की शाम से लागू संघर्ष विराम के बाद पहली बार मॉक ड्रिल कराई जा रही है।
विज्ञापन
अग्निशमन सेवा और होमगार्ड महानिदेशालय ने कहा है कि मॉक ड्रिल में दुश्मन के विमानों, ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना करने के तरीके बताए जाएंगे। इस दौरान सायरन बजाया जाएगा और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों का भी परीक्षण किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से आग्रह किया कि वे सभी स्थानीय प्रशासन को शामिल करते हुए शनिवार को शाम 5 बजे से मॉक ड्रिल की योजना बनाएं और इसका आयोजन करें।
Rajasthan News: 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत 31 मई को होगा मॉक ड्रिल अभ्यास, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी
आपात हालात से निपटने का अभ्यास
ऑपरेशन शील्ड के दौरान नागरिक सुरक्षा के संबंध में स्थानीय प्रशासन की तत्परता सुनिश्चित करने, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड जैसे स्वयंसेवकों की सेवाएं लेने, दुश्मन के विमानों व मिसाइल हमलों के संबंध में वायुसेना व नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के बीच हॉटलाइन स्थापित करने, हवाई हमले के सायरन को सक्रिय करने, ब्लैकआउट सुनिश्चित करने, जनता व संपत्ति की सुरक्षा जैसी विभिन्न कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सात मई को 244 जिलों में मॉक ड्रिल हुई थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन