फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mock drill in samba

Jammu News: मॉक ड्रिल से सिखाए बाढ़ आपदा से बचाव के तरीके

Sat, 20 Jul 2024 06:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 20 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
mock drill in samba
बरजानी गांव में प्रशासन ने किया जिला स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। बरजानी गांव में प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ बचाव पर जिला स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसमें बाढ़ आपदा को लेकर टिप्स दिए गए। मॉक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने बाढ़ बचाव तकनीकों का प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ के अधिकारी ने कहा कि मॉक ड्रिल से पहले 16 जुलाई को टेबल टॉप अभ्यास भी आयोजित किया गया था। इसमें डीसी सांबा और एनडीआरएफ अधिकारियों ने आसन्न स्थितियों के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेते हुए विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से राज्य और जिला आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में काफी मदद मिलेगी। मॉक ड्रिल में लोगों को बाढ़ से निपटने के तरीके बताए गए। इस अवसर पर एडीसी सांबा सुरेश चंद्र सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटबंध के अभाव में बसंतर, लोगों को बाढ़ का डर
सांबा। लोगों को रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गावों में बसंतर दरिया पर बनाए तटबंध के टूटने का डर सता रहा है। लोगों का कहना है कि यदि अधिक बारिश होती है तो ऐसे में तटबंध को नुकसान होता है, जिससे उनकी भूमि के साथ गांव भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ जाएंगे।

स्थानीय निवासी बचन लाल, बाबू राम और कृष्ण लाल आदि ने कहा कि पहले पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी से भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कृषि गतिविधियां प्रभावित हुईं। अब, दूसरी तरफ बसंतर और देवक नदियों में आने बाली बाढ़ का पानी यहां किसानों की भूमि को बर्बाद कर रहा है। वहीं

आधा दर्जन सीमावर्ती गावों के लोगों को बाढ़ के पानी का खतरा बना रहता है। बरसात की पहली बारिश से लोगों को लगने लगा है कि कहीं बसंतर दरिया मार्ग दोबारा न बदल ले। उन्होंने कहा कि गत वर्ष 2011 में बसंतर दरिया में आई बाढ़ से तटबंध टूट गया था, जिससे सैकड़ों एकड़ भूमि बर्बाद हो गई थी। इससे कई गावों में पानी भर गया था। लगातार तीन वर्ष तक लोगों को बाढ़ के पानी से प्रभावित होना पड़ा था। किसानों को धान की खड़ी फसल का नुकसान पहुंचा था। मगर तटबंध को पक्का करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया गया था।


भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और डीडीसी सर्वजीत सिंह जौहल ने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी सुखनंदन कुमार ने भी गत वर्ष क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्या को सुना था। लोगों ने बताया कि बीएसएफ नर्सरी पोस्ट के पास से लेकर बीएसएफ मल्लु चक पोस्ट और रामगढ़ क्षेत्र में तंवर बीएसएफ पोस्ट तक अचानक बाढ़ का पानी पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि एलजी मनोज सिन्हा ने भी ग्रामीणों को तटबंध बनाने का आश्वासन दिया था। डिवीजनल कमिश्नर जम्मू को भी एलजी ने दौरा करने का आदेश दिया था, 25 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई, लेकिन बाद में कुछ नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed