फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MNREGA plan approved in Reasi

रियासी में मनरेगा प्लान को मिली मंजूरी

विज्ञापन
MNREGA plan approved in Reasi
रियासी। चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मनरेगा प्लान को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही लोगों को इस का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मिनी सचिवालय में डीडीसी चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग, उपाध्यक्ष साजरा कादिर ने एसीडी अनिरूद्घ राय के साथ ही बैठक कर प्लान को मंजूरी दी। मौके पर बीडीओ भी मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि जाब कार्ड धारकों को मनरेगा के तहत काम मिले, जिसे सुनिशचित बनाना है। कोई भी जाब कार्ड धारक बिना काम के नहीं रहना चाहिए, जिससे उन्हें परेशानी हो। बैठक में पंचायत लेतर और पौनी में उपजी पीने के पानी की समस्या को भी उजागर किया गया। इस के साथ ही जिजबगली और अन्य पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा गया। उपाध्यक्ष साजरा कादिर ने माहौर, चसाना और गुलाबगढ़ को कोरोना कर्फ्यू के दौरान जरूरी वस्तुआें की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed