फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   mla walkout from Assembly

रशीद के व्यवहार पर विधान परिषद से किया वाक आउट

Tue, 31 May 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 31 May 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
mla walkout from Assembly
सोमवार को कार्रवाई के दौरान हंगामा करने पर व‌िधायक रशीद को बाहर ले जाते मार्शल - फोटो : Amar Ujala
विधान परिषद की मंगलवार को कार्रवाई शुरू होते ही सदन में मौजूद सभी दलों के एमएलसी ने चेयरमैन से विधायक इंजीनियर रशीद के खिलाफ प्रिविलेज कमेटी द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई और वाकआउट किया।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि रशीद ने हाल में विधानसभा में विधान परिषद के सदस्यों पर टिप्पणी करते हुए परिषद को हाउस ऑफ करप्ट बताया था। साथ ही इसे एक रिहैबिलिटेशन सेंटर बताया था। इतना ही नहीं, रशीद ने सदस्यों पर अली बाबा 40 चोर जैसी टिप्पणी भी की थी।
विज्ञापन


रशीद के व्यावहार पर सदन में प्रिविलेज मोशन पेश किया गया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई तो सभी एमएलसी ने विधान परिषद से चेयरमैन से रशीद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर सभी दलों के सदस्य एकमत थे। इस मुद्दे पर सदन में कुछ देर के लिए शोर भी हुआ। कुछ देर बाद सभी सदस्य वाक आउट कर गए। इसके बाद चेयरमैन द्वारा सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed