फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MLA visits affected areas

Jammu News: विधायक ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

विज्ञापन
MLA visits affected areas
-एईई को दो दिन में बिजली सप्लाई बहाल करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अखनूर। विधायक मोहन लाल ने वीरवार को अखनूर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अखनूर के अलावा बोमाल, संग्रामपुर, बड़याला चक, देवीपुर, चन्ज्वां, नई बस्ती और पंजगराई में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

विधायक ने पंजगराई में जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का जायजा लिया। यहां 26 अगस्त से बिजली आपूर्ति बाधित है क्योंकि ट्रांसफॉर्मर और खंभे पानी में बह गए थे। विधायक ने बिजली विभाग के एईई को निर्देश दिए कि दो दिन के भीतर बिजली सप्लाई बहाल की जाए। उन्होंने पंजगराई माता मंदिर को हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों और दरिया चिनाब किनारे सुरक्षा कार्यों की विस्तृत परियोजना तैयार कर शीघ्र भेजी जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर डीडीसी भूषण बराल, तहसीलदार नरेश कुमार, बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी, मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष शमशेर दास, राकेश भगत, पूर्व सरपंच विजय शर्मा, पूर्व सरपंच वरिंदर भगत, पूर्व सरपंच गणेश दास, सुमन सिंह, गुल्लू राम, राकेश मल्होत्रा, आयुष सिंह, रविंदर सिंह, जगदीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed