फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mission Youth: Fifty thousand youth will be connected with employment in Jammu and Kashmir

मिशन यूथ: जम्मू-कश्मीर में पचास हजार युवाओं को जोड़ा जाएगा रोजगार से

Thu, 09 Sep 2021 12:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 09 Sep 2021 12:14 PM IST
सार

मुमकिन योजना से 503 लाभार्थियों से मुहैया करवाए वाहन। तेजस्वनी योजना के तहत 2,000  युवा महिला उद्यमियों को अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार उद्यम शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
 

विज्ञापन
Mission Youth: Fifty thousand youth will be connected with employment in Jammu and Kashmir
युवाओं को मिलेगा रोजगार

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पचास हजार युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। रोजगार के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाया जाएगा। यह बात मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता मिशन यूथ के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि मुमकिन योजना के तहत 503 लाभार्थियों को वाहन उपलब्ध करवाए गए है। जबकि 1100 लाभार्थियों को दस दिनों के अंदर सुविधा दी जाएगी। पचास हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा।

विज्ञापन


मिशन यूथ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली गई। वहीं, तेजस्वनी योजना के तहत 2,000  युवा महिला उद्यमियों को अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार उद्यम शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। प्रदेश में 4,524 युवा क्लब स्थापित किए गए हैं। जिनमें लगभग 60000 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। मिशन यूथ ने विभिन्न कौशल विकास पहलों के तहत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: फर्जी गन लाइसेंस पर नौकरी कर रहे राजोरी के 13 युवक केरल में गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सप्ताह से उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देना शुरू कर देंगे। मिशन यूथ ने विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से 1,000  युवाओं को एक्सपोजर विजिट के लिए पांच  5 मेगा-सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम करने की योजना है। बताया गया कि साफ्ट स्किल्स पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कौशल और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से 8,044 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने चालू वित्त वर्ष के दौरान निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार 50,000 युवाओं को रोजगार से जोड़ने के भी निर्देश दिए।.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed