संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। विशेष संसद सत्र के पहले दिन सोमवार को मिशन स्टेटहुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने प्रेस क्लब के बाहर पाकिस्तान विरोधी रैली आयोजित की। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि पाकिस्तान के खिलाफ नीति क्या है? आरोप लगाया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद शांति और सामान्य स्थिति नहीं है। जम्मू-कश्मीर के हालात 1990 से भी बदतर हो रहे हैं। डिंपल ने मांग की कि प्रधानमंत्री संसद सत्र में जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करें। केंद्र सरकार को शांति और सामान्य स्थिति के लिए रोडमैप का खुलासा करना चाहिए कि इतने सारे जवान, पुलिस और सुरक्षा अधिकारी क्यों शहीद हुए? प्रदर्शन में संजय सेठी, हनीफ चौधरी, अजीत सिंह, अमरजीत सिंह, पवन कुमार, विक्रम सिंह, रणजीत सिंह, तरण सिंह, रमेश कुमार, मदन लाल, हरनाम सिंह, अशोक कुमार मौजूद रहे।