{"_id":"9f053c94b94f693c8449d76c2bee49e0","slug":"mission-indradhanush-to-cure-7-diseases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 बीमारियों से बचाव को मिशन इंद्रधनुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 बीमारियों से बचाव को मिशन इंद्रधनुष
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो की तर्ज पर जम्मू संभाग के पांच जिलों में इंद्र धनुष अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से संभाग के राजोरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिले में सात बीमारियों की रोकथाम को वैक्सीन की जाएगी। देश के कुल 201 जिलों में इस अभियान को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डा. बलदेव राज शर्मा के अनुसार अप्रैल के पहले हफ्ते में इंद्र धनुष मिशन को शुरू करने की योजना है। मिशन को सफल बनाने के लिए आगामी 16 मार्च को स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में एक राज्य स्तरीय वर्कशाप आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें विश्व स्वास्थ्य आर्गनाइजेशन की टीम सात बीमारियों की रोकथाम और मिशन को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण देगी। देश में एक सर्वे में पाया गया है कि उक्त जिलों वैक्सीन के मामले में सामान्य से पीछे रहे हैं।
विज्ञापन
मिशन में गर्भवती महिला को टीटी टीकाकरण के साथ दो साल से कम बच्चों को बीसीजी, पैंटावेलिन, हेपेटाइटिस बी, दिमागी बुखार, नमूनिया, खसरा आदि की वैक्सीन दी जाएगी। यह मिशन चार माह तक संबंधित जिलों में चलेगा और हर माह सात दिन वैक्सीन को दिए जाएंगे।
रियासत में हर साल वाटर और एयर वार्न बीमारियां स्वास्थ्य महकमे के लिए चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत पर खास ध्यान दिया जा रहा है। सर्वे में पाया गया है कि जम्मू संभाग के उक्त पांच जिलों में वैक्सीन कम हुई है।
इस मिशन में रूटीन वैक्सीन के अलावा अतिरिक्त वैक्सीन अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2014 में कश्मीर में भीषण बाढ़ के बाद विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए विशेष वैक्सीन अभियान चलाया गया था। इसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के साथ बड़ों को भी वैक्सीन सुविधा दी गई थी।
रियासत के सभी जिलों में पर्याप्त वैक्सीन को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।