फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Missing lawyer case

लापता वकील का मामला: सिट को ताजा रिपोर्ट पेश करने के आदेश

Fri, 05 Aug 2016 11:57 AM IST
जेएनएफ/जम्मू
जेएनएफ/जम्मू Updated Fri, 05 Aug 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
Missing lawyer case
वकील लापता - फोटो : Demo Pic.
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने पुलिस की सिट सेे लापता वकील की तलाश के लिए ताजा कारवाई रिपोर्ट तलब की है। हाईकोर्ट ने रोजाना रिपोर्ट पेश करने और पुलिस को सभी आधुनिक तरीकों का उपयोग करके रमण वजीर की तलाश करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


न्यायाधीश ताशी रबसटन की अदालत ने सिट ने रिपोर्ट पेश की और इस मामले को हल करने के लिए कुछ और समय दिए जाने की मांग की। कोर्ट में बताया गया कि आईपैड, मोबाइल हिस्ट्री, हिस्ट्री शीटर, गुंडा तत्व आदि पर भी निगरानी रखी है। फेस बुक, वाट्सएप पर भी वकील की फोटो जारी की गई है।
विज्ञापन


नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो से भी संपर्क साधा गया है। सभी जगह रमण वजीर की फोटो को भेजा गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव शर्मा, प्रणव कोहली और सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल एसएस नंदा की दलीलों के बाद कोर्ट में बंद कमरे में सिट के  सदस्यों के बयान लिए। सिट का नेतृत्व कर रहे एसपी साउथ शहजाद सलारिया ने जांच की पूरी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने पाया कि मामला काफी गंभीर है। इस मामले की रिपोर्ट आफिशियल चैंबर में ली जा सकती है। सिट ने कुछ और समय की मांग की है। उसे तीन दिन का समय दिया जा रहा है। इस बीच, रोजाना रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।


सोमवार को ताजा रिपोर्ट पेश करने के भी आदेश दिए। वहीं, वकीलों ने रमण वजीर के लापता होने पर वीरवार को भी कामकाज ठप रखा। अदालतोें में कामकाज प्रभावित रहा और वकील तारीख पर नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed