फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mischievous elements ruined the idol of Bajrangbali

जम्मू-कश्मीरः शरारती तत्वों ने खंडित की बजरंगबली की मूर्ति, लोगों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग

Sat, 12 Oct 2019 04:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Oct 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Mischievous elements ruined the idol of Bajrangbali
शरारती तत्वों ने खंडित की बजरंगबली की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पौनी कोठिया इलाके में शरारती तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर दी। गुरुवार रात इस घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद से हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है। उन्होंने दस दिनों के भीतर अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि गुरुवार देर रात कुछ लोग मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए। उन्होंने कोठिया स्थित आश्रम के पास लगाई गई हनुमान जी की प्रतिमा पर किसी भारी चीज से प्रहार किया। इससे प्रतिमा के एक हिस्से को तोड़ दिया गया। इसके बाद उसको तालाब में डाल दिया। आश्रम में मौजूद बाबा ने शोर मचाया लेकिन आरोपी भाग निकले। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य को दी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर वसीम हमदानी, एसएचओ सुमित शर्मा पहुंचे। इसके बाद आरोपियों के बारे में जानकारी ली गई। बजरंग दल के अनिल कुमार और शंकर सिंह ने पुलिस को दस दिनों के भीतर इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने को कहा है। कहा कि आरोपी नहीं पकड़े गए तो लोग धरना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed