{"_id":"6520712f1b909fedf1044a2a","slug":"mintu-brothers-win-the-match-jammu-news-c-10-jmu1037-217464-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मिंटू ब्रदर्स ने जीता ब्रदरहुड क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मिंटू ब्रदर्स ने जीता ब्रदरहुड क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/किश्तवाड़। मिंटू ब्रदर्स ने वॉरियर्स किश्तवाड़ को हराकर ब्रदरहुड क्रिकेट प्रीमियर लीग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। ऑपरेशन सद्भावना के तहत भारतीय सेना ने किश्तवाड़ के ऐतिहासिक चौगान मैदान में ब्रदरहुड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। 43 दिन तक चले टूर्नामेंट का उद्घाटन 29 अगस्त को हुआ था। किश्तवाड़ शहर के आसपास के गांवों के अलावा दूरदराज इलाकों की 126 टीमों ने हिस्सा लिया था। मैच लीग-कम-नॉकआउट आधार पर आयोजित किए गए थे।
शुक्रवार को फाइनल मुकाबला वॉरियर्स किश्तवाड़ और मिंटू ब्रदर्स के बीच खेला गया। टीम मिंटू ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते जीत दर्ज की। भारतीय सेना अधिकारी ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरित किए। बल्लेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रबनवाज़ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जाफर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, शाकिर को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक घोषित किया गया और रबनवाज़ को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। जिला युवा सेवा और खेल कार्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।