{"_id":"5cd9304fbdec220755417f27","slug":"minor-girl-sexual-harassment-case-put-restrictions-many-areas-after-tension-in-bandipora","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म मामला: बांदीपोरा में तनाव, कई इलाकों में लगाईं पाबंदियां, एसआईटी जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म मामला: बांदीपोरा में तनाव, कई इलाकों में लगाईं पाबंदियां, एसआईटी जांच में जुटी
Mon, 13 May 2019 11:06 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के शादीपोरा में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में कई इलाकों में पाबंदियां लगा दी गई हैं। उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इस मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दी है। इस पूरे मामले की निगरानी की जम्मू-कश्मीर पुलिस कमिश्नर और आईजी करेंगे।
इस मामले में आरोपी को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक स्थानीय है और उसकी उम्र 20 साल है । हालांकि सही उम्र का पता लगाने के लिए मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा ।
बता दें कि इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के शादीपोरा में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के विरोध में रविवार को घाटी में लोगों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
इस दौरान बेमिना में सुरक्षाबलों पर प्रदर्शनकारियों ने भारी पथराव किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे । इससे काफी देर तक इलाके में तनाव रहा।

घटना के विरोध में त्रेगाम, सुंबल समेत विभिन्न गांवों के लोग शादीपोरा के मुख्य चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने बांदीपोरा-श्रीनगर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन की सूचना पर उपायुक्त बांदीपोरा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया।
आश्वस्त किया कि 14 दिनों के भीतर फास्ट ट्रैक ट्रायल पूरा हो जाएगा। दोषी को कड़ी सजा अवश्य मिलेगी। इसके बाद नागरिक शांत हुए। साथ ही श्रीनगर के बेमिना इलाके में भी लोगों ने प्रदर्शन किया। कई अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए।