फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ministry of Home Affairs will reimburse all funds spent by Jammu-Kashmir Govt

जम्मू-कश्मीर: क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग में हुए नुकसान की भरपाई करेगी केंद्र सरकार

Mon, 26 Feb 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Home Affairs will reimburse all funds spent by Jammu-Kashmir Govt

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐलान किया है कि जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग में हुए नुकसान की भरपाई केंद्र सरकार करेगी। सरकार सीमा पार से होने वाले फायरिंग के शिकार लोगों को नुकसान के लिए मुआवजे का भी भुगतान करेगी।

विज्ञापन

 
बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ होती रहती है। क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग में स्थानीय लोगों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार हमले में नागरिकों की जान भी चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के हाजिन इलाके में सोमवार को भी आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई। बांदीपोरा के हाजिन इलाके में सुरक्षाबलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर भाग निकलने की कोशिश की।  हालांकि जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों को घेरे रखा।  

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह सुरक्षाबलों को हाजिन के बोन मोहल्ला में आतंकियों की मौजूदगी के खुफिया इनपुट मिले थे। जिसके बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया। इस मुठभेड़ में  एक स्थानीय युवक के घायल होने की भी खबर आ रही है हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 


सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाते ही इलाके में हिंसा भड़क उठी और जवानों पर पथराव भी शुरू हो गया। इस पथराव में  एक स्थानीय युवक के घायल होने की भी बात सामने आ रही है। इलाके में किसी भी हालात से निपटने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी  गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed