फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ministry of Home Affairs: Security of separatist leaders taken back result in availability of police

जम्मू-कश्मीरः 22 अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस, अब 2,768 पुलिसकर्मी अन्य सेवाओं के लिए उपलब्ध

Fri, 05 Apr 2019 04:34 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विवेक शुक्ला Updated Fri, 05 Apr 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Home Affairs: Security of separatist leaders taken back result in availability of police
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में 919 अपात्र लोगों की सुरक्षा वापस ले ली गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। सरकार के इस कदम से 2768 पुलिसकर्मी और 389 वाहन इनकी सुरक्षा व्यवस्था से मुक्त हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें 22 अलगाववादी नेता भी शामिल हैं। सरकार ने इस कदम से देश विरोधी गतिविधियों में लगे लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है। अलगाववादियों के खिलाफ केंद्र के सख्त रुख के बाद राज्य में पुलिस संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के लिए कम पड़ रहे थे संसाधन
गृह मंत्रालय ने अपनी समीक्षा में पाया कि राज्य में कई अपात्र लोगों को भी सुरक्षा मिली हुई है जिसके चलते जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस संसाधनों की कमी है। इसके बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने इन लोगों की सुरक्षा वापस ले ली। 

केस दर केस की जाए समीक्षा
गृह मंत्रालय ने फिलहाल राज्यपाल सत्यपाल मलिक के नेतृत्व में काम कर रहे राज्य प्रशासन को निर्देश दिया कि गुण दोष के आधार पर मामले दर मामले की गहन समीक्षा की जाए। एक अन्य अधिकारी ने कहा, इन सख्त निर्देशों के बाद जम्मू कश्मीर राज्य सुरक्षा समीक्षा समन्वय समिति (एसआरसीसी) ने सभी मामलों में नियमों के कड़ाई से अनुपालन के लिए नियमित बैठकें कीं।  


संसाधनों का उपयोग जनता के लिए होगा
अधिकारी ने कहा, समीक्षा के बाद राज्य सरकार ने 919 अपात्र व्यक्तियों की सुरक्षा से 2768 पुलिसकर्मियों को हटा लिया और इसके साथ ही ऐसे व्यक्तियों की भी अतिरिक्त सुरक्षा वापस ली गई जिन्हें उनकी जरूरत से ज्यादा सुरक्षा मिली हुई थी। इस दौरान 389 वाहनों को भी हटाया गया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि खाली हुए पुलिस कर्मियों और वाहनों को नियमित पुलिस कामकाज में लगाया जाएगा।

पुलवामा हमले के बाद 173 की सुरक्षा वापस ली
फरवरी महीने में पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन 18 अलगाववादी और 155 राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा वापस ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed