{"_id":"67b8e41c6e037625d90332da","slug":"ministers-orders-srinagar-news-c-266-1-sr31001-103622-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये के भवनों में चल रहे स्कूलों के लिए तलाशी जाए भूमि : इट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये के भवनों में चल रहे स्कूलों के लिए तलाशी जाए भूमि : इट्टू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने शुक्रवार को कुलगाम जिले के डीएच पोरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा की। किराए पर चल रही स्कूल इमारतों के निर्माण के लिए भूमि की पहचान करने के निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री ने जल जीवन मिशन (जेजेएम), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, नवीनीकरण वितरण क्षेत्र योजना, समग्र कृषि विकास कार्यक्रम और जिला कैपेक्स योजना की कार्यान्वयन प्रगति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को आगामी कृषि सत्र के दौरान जिले में सिंचाई योजनाओं के सुचारु संचालन करने के निर्देश दिए। वन विभाग के अधिकारियों से सभी ब्लॉकों में लकड़ी डिपो स्थापित करने लिए कहा। मंत्री ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।