फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Minister took stock of the situation of the canals

मंत्री ने लिया नहरों की स्थिति का जायजा

Sat, 21 Mar 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा/नंदपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा/नंदपुर Updated Sat, 21 Mar 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Minister took stock of the situation of the canals
नहरों की साफ-सफाई न होने से आगामी फसलों की सिंचाई के लिए किसान चिंतित थे। शुक्रवार को प्रकाशित खबर में किसानों ने अपनी दिक्कतें बताई थीं। इसमें कहीं नहरों में गंदा पानी जमा होने से बीमारियों के फैलने की आशंका जताई थी, तो कहीं नाले में तब्दील होती नहर पर रोष जताया था।
विज्ञापन


भारत-पाक के सैन्य अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग के बावजूद सीमा के करीब नहर की सफाई को कुछ ग्रामीणों ने चुनौतीपूर्ण भी बताया था। शुक्रवार को पीएचई मंत्री ने नहरों का औचक निरीक्षण किया। अरनिया के किसानों का कहना है कि पीएचई मंत्री सुखनंदन चौधरी से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर जल्द नहरों की सफाई शुरू होती है, तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं नंदपुर के किसानों का कहना था कि ‘नाले में तब्दील हुई नहर’ पर पीएचई मंत्री ने गंभीरता दिखाई, यह स्वागत योग्य कदम है। इससे परेशान किसानों को उम्मीद बंधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्री ने नहर का औचक दौरा कर कहा कि एक हफ्ते के अंदर सफाई का काम शुरू करवाया जाएगा। बिश्नाह क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने सरोर रतनाल, पडोरिया, खैरी, चगडा, वरमाल, करेयाल, चन्नू चक्क आदि गांव स्थित नहर की स्थिति का जायजा लिया। कहा कि करीब एक करोड़ 49 लाख रुपये साफ-सफाई पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed