{"_id":"570e7d704f1c1bcd594a6ae1","slug":"minister-s-car-was-hit-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री की गाड़ी बाइक से टकराई, सैन्य कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री की गाड़ी बाइक से टकराई, सैन्य कर्मी घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत की गाड़ी ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इसके चलते मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोमाना पुलिस ने गाड़ी के चालक के विरुद्घ आरपीसी की धारा 279/337 में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत का काफिला दोपहर को बैसाखी समारोह में शामिल होने जुंगवड़ी जा रहे थे।
इस बीच अखनूर रोड पर दोमाना स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही मोटर साइकिल से मंत्री की गाड़ी की टक्कर हो गई। इसके चलते सेना की 21 जाट के जवान सिपाही संजय सिंह को गंभीर चोटें
आई।
मंत्री के साथ चल रही पुलिस की गाड़ी में घायल सेना के जवान को सैन्य अस्पताल सतवारी लाया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। मंत्री को अपनी गाड़ी छोड़ अपनी जान पहचान के व्यक्ति की गाड़ी को मंगवाया और उसके साथ जुंगवड़ी रवाना हो गए। देर शाम को मंत्री सैन्य अस्पताल घायल का पता करने भी गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।