{"_id":"5d4d68e18ebc3e6c990bd4f7","slug":"minister-home-g-kishan-reddy-says-all-gram-panchayats-of-jammu-kashmir-hoist-the-national-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी ने जम्मू-कश्मीर के प्रधानों को दी सलाह, 15 अगस्त को फहराएं तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी ने जम्मू-कश्मीर के प्रधानों को दी सलाह, 15 अगस्त को फहराएं तिरंगा
Fri, 09 Aug 2019 06:06 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 09 Aug 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
जी किशन रेड्डी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री (गृह) जी किशन रेड्डी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर के सभी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त को तिरंगा फहराना है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की सलाह दी है।
उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पंचायत स्तर पर तिरंगा झंडा फहराने के कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अनुच्छेद 370 और 35ए के हटने के बाद से राज्य में विश्वास बहाली का माहौल बनाने में भाजपा जुटी हुई है।
विज्ञापन
जमीनी स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जा रहा है और उन्हें अनुच्छेद हटने से होने वाले फायदों की जानकारी दी जा रही है। पार्टी ने जम्मू संभाग में पंचायत स्तर पर तिरंगा फहराने की तैयारी भी की है।
इन कार्यक्रमों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी शिरकत कर सकते हैं। शाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा राज्य के हालात का जायजा भी ले सकते हैं।
इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश और चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बताया कि वह किसी सीमावर्ती क्षेत्र की पंचायत में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Union Minister of State (Home) G Kishan Reddy during a press conference: Village heads of all Gram Panchayats of Jammu & Kashmir have been advised to hoist the national flag on 15th August. pic.twitter.com/4SZfehJUiI
— ANI (@ANI) August 9, 2019विज्ञापन