फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militenci news

Jammu News: गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना ने बढाई चौकसी, पुलिस की तरफ से भी लगाये जा रहे हैंअहम नाके

विज्ञापन
militenci news
ज्यौड़ियां में सीमा पर गश्त करते सेना के जवान। - फोटो : RSPURA
ज्यौड़ियां। जम्मू के सिद्धड़ा में आतंकी मुठभेड़ को देखते हुए सेना ने सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस की तरफ से भी क्षेत्र में नाके लगाए जा रहे हैं। क्योंकि पड़ोसी मुल्क की हरकतों से सेना भलीभांति परिचित है। दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस भी आने वाला है। भले ही पाकिस्तान ने समझौते के तहत सीमा पर गोलाबारी बंद रखी है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के लिए दुशमन की साजिशें अभी भी जारी हैं, लेकिन उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमारी सेना व पुलिस आधुनिक हथियारों से लैस है।
विज्ञापन

बता दें कि सेना के पास अब एक आधुनिक आभासी तकनीक यंत्र है, जिससे (आभासी) वास्तविकता प्रशिक्षण प्रणाली के तहत दुशमन की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है। इसको सेना की तरफ से संजय का नाम दिया गया है। यह नाम महाभारत से लिया गया है। क्योंकि जिस प्रकार महाभारत का युद्ध संजय ने युद्ध भूमि में बिना मौके पर पहुंचे देखा था। उसी प्रकार इस यंत्र से भी युद्ध भूमि में गए बगैर सब कुछ देखा जा सकता है, कि वहां क्या हो रहा है। इसका प्रयोग घुसपैठ पर नजर रखने और रात के समय ड्रोन हमलों को देखने के लिए भी किया जा रहा है। वहीं आधुनिक हथियारों से लैस सेना सतर्कता के स्तर को बढ़ाने के लिए अब आंखों पर पट्टी बांध कर आवाज पर सटीक निशाना साधने का परीक्षण कर रखा है। सेना के शॉर्प शूटर सीमा पार से अंधेरे और घने कोहरे की आड़ में घुसपैठ कराने वाले शरारती तत्व पाकिस्तान पर मास्क प्रहार करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना की मदद से अभी भी सैकड़ों आतंकवादी गुलाम कश्मीर से इस तरफ घुसपैठ करने के लिए मौके की तलाश में हैं। सरहद पर दुश्मन कभी धुंध, तो कभी अंधेरा और कभी सरकंडे की आड़ में इस तरह की नापाक साजिशों को अंजाम देता है, जिन सबको विफल करने के लिए और दुश्मन को सबक सिखाने के लिए सेना के जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। देखा गया है कि भारतीय जवान दिन रात एक कर आंखों पर पट्टी बांध दुश्मन को निशाना बनाने का परीक्षण ले रहे हैं। आधुनिक हथियारों में इस समय सेना के पास फिनलैंड निर्मित साको स्नाइपर राइफल, इजरायल निर्मित नेगेव एलएमजी और अमरीका में बनी सिग फायर जैसी राइफलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में आतंकी वारदात के बाद सुरक्षा कड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। जम्मू में एक ट्रक में छुपे आतंकियों की पुलिस से सिद्धड़ा में नाके हुई मुठभेड़ के बाद आरएस पुरा में पुलिस की ओर से लगाए नाके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वाहनों की जांच करने पर उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। विशेष कर सीमावर्ती क्षेत्र से आने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी गई।

दूसरी ओर भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान भी सीमा पार चल रही गतिविधियों पर नजर रखने के साथ गश्त में बढ़ोतरी कर दी गई है। इन दिनों पड़ रहे कोहरे के चलते सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस व सीमा सुरक्षा बलों की ओर से रात के समय गश्त करने के साथ ग्रामीणों को रात के समय घरों में रहने के लिए कहा गया है। एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सीमावर्ती गांव में ग्रामीण सुरक्षा समितियों के सदस्यों को रात को गश्त करने के साथ किसी बाहरी व्यक्ति के देखे जाने पर विशेष नजर रखे जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों पड़ रही अधिक सर्दी के चलते सीमा पार से किसी प्रकार की घुसपैठ करने पर कड़ी नजर रखने के साथ संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस पोस्टों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed