{"_id":"5b61b5f94f1c1ba61f8b652c","slug":"militants-looted-sbi-bank-in-kulgam-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने एसबीआई बैंक को बनाया निशाना, छह लाख कैश लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने एसबीआई बैंक को बनाया निशाना, छह लाख कैश लूटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 04 Aug 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई आतंकियों की लूट की वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने बुधवार दोपहर बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान छेड़ा गया है।
बैंक मैनेजर के अनुसार, आतंकियों ने करीब 6 लाख रुपये लूटे हैं। जिले के कोईमुह इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में बंदूकधारी आतंकी दाखिल हुए और वहां मौजूद पैसे लेकर फरार हो गए।
आतंकियों ने वहां से भागते समय कुछ राउंड हवाई फायरिंग भी की। बैंक के मैनेजर फय्याज अहमद ने बताया कि 7 से 8 आतंकी शाखा में दाखिल हुए और सीधा उनके केबिन में घुसकर चेस्ट की चाबी मांगी और उन्हें बाहर निकलने को कहा।
उन्होंने बताया कि बाद में लोगों से उन्होंने पुछा कि मैनेजर कौन है जिसके बाद मुझे पीटा। इस बीच वह कैश काउंटर पर गए और पैसे लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वह करीब 6 लाख लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बैंक में मौजूद अन्य लोगों के साथ ही आतंकियों ने मारपीट की। गौरतलब है कि घटना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को तलाशने के लिए आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
वहीं पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। सीसीटीवी में आतंकी एके-47 राइफल के साथ नजर आ रहे हैं। वह लोगों को एक तरफ करके उन्हें पीट रहे हैं।