फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants lobbed a grenade in pulwama police station kashmir

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने पुलवामा पुलिस स्टेशन पर दागा ग्रेनेड, दो जवान जख्मी

Thu, 12 Apr 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Thu, 12 Apr 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
militants lobbed a grenade in pulwama police station kashmir
Attack - फोटो : FILE PHOTO

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पुलिस स्टेशन पर संदिग्ध आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह संदिग्ध आतंकियों ने करीब ग्यारह बजे पुलवामा पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में स्टेशन पर तैनात दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आतंकी हमले के बाद मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने मौके से पहुंच कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है। गौरतलब है कि बुधवार को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दो अन्य जवान घायल हुए हैं। इस दौरान क्रास फायरिंग में चार पत्थरबाज भी मारे गए। आतंकियों को भाग निकलने में मदद के लिए आस-पास के इलाकों के लोगों ने सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया।हिंसक प्रदर्शनों में 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं।


लगभग 17 घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को आतंकियों को मार गिराने में सफलता नहीं मिली। माना जा रहा है कि प्रदर्शनों का फायदा उठाते हुए आतंकी मौके से भाग निकले। आपरेशन में एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि दो मकानों में गोलीबारी से आग लगने के चलते नुकसान पहुंचा है।

आतंकियों का पता लगाने के लिए हेलीकाप्टर तथा ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए स्कूल कालेज बंद कर दिए गए। बनिहाल से श्रीनगर के बीच रेल सेवाएं भी स्थगित कर दी गईं। मोबाइल इंटरनेट की स्पीड घटा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed