{"_id":"5b68b4514f1c1b827d8b700f","slug":"militants-attacked-on-special-police-officer-at-his-home-in-tral-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने घर में घुसकर एसपीओ पर बरसाई गोलियां, डेढ़ महीने में पांचवीं वारदात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने घर में घुसकर एसपीओ पर बरसाई गोलियां, डेढ़ महीने में पांचवीं वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके में सोमवार की देर रात आतंकियों ने एक एसपीओ पर हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। लोरोव गांव में आतंकियों ने घर पर मौजूद एसपीओ इशहाक अहमद भट पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, लेकिन वह बचकर भाग निकला। सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। ज्ञात हो कि गत महीने आतंकियों ने त्राल इलाके से एक एसपीओ का अपहरण कर लिया था, लेकिन मां की अपील के बाद उसे छोड़ दिया था। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने कुछ दिन पहले सभी एसपीओ को 15 दिन में नौकरी छोड़ने की धमकी दी थी।
डेढ़ महीने में पांचवीं वारदात
ईद के बाद लगभग डेढ़ महीने के अंदर आतंकियों द्वारा सैनिकों व पुलिसकर्मियों की अपहरण और हत्या की यह पांचवीं घटना है। इससे 21 जुलाई को आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल सलीम शाह की अपहरण कर हत्या कर दी थी। ईद पर घर आ रहे पुंछ निवासी सेना के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने अपहरण के बाद 14 जून को हत्या कर दी थी। पांच जुलाई को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार की भी अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी। गत शुक्रवार की देर रात अपहृत पीएसओ को परिवारवालों की अपील पर 24 घंटे में शनिवार देर रात रिहा कर दिया था। शुक्रवार को आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके से एसपीओ मुदासिर अहमद लोन को अगवा कर लिया था। परिवार वालों की अपील का वीडियो वायरल होने के बाद आतंकियों ने 24 घंटे के भीतर शनिवार की देर रात उसे रिहा कर दिया। साथ ही वीडियो वायरल कर आतंकियों ने धमकी दी कि यदि शुक्रवार तक सभी एसपीओ ने नौकरी नहीं छोड़ी तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

Trending Videos
आतंकियों द्वारा घाटी में लगाया गया पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिनदीन ने एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश की है। उसने एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) से 15 दिन के अंदर अपनी नौकरी छोड़ने को कहा है। नौकरी न छोड़ने पर कड़ी सजा की धमकी दी है। दक्षिणी कश्मीर के त्राल में हिजबुल के ये धमकी भरे पोस्टर लगे हुए हैं। इसके साथ ही आपरेशनल कमांडर हम्माद खान का धमकी भरा एक आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।
आतंकी संगठन हिजबुल की ओर से यह धमकी दी गई है कि एसपीओ नौकरी छोड़कर जीवन यापन के लिए अन्य तरीका अपनाएं। पोस्टर में कहा गया है कि सेना व पुलिस तक सूचनाएं पहुंचाने वाले व उनके कैंप में जाने वाले लोगों की पूरी लिस्ट संगठन के पास है। वह इससे बाज नहीं आए तो उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। इसके साथ ही शराब, चरस तथा अन्य नशा करने वालों को भी धमकी दी गई है कि वे जल्द से जल्द इसे छोड़ दें।