{"_id":"5bf62369bdec22699e088178","slug":"militants-attacked-on-army-camp-in-kulgam-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम में सेना के कैंप पर किया हमला, एक लड़की घायल, आतंकी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम में सेना के कैंप पर किया हमला, एक लड़की घायल, आतंकी फरार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने सेना के कैंप पर गुरुवार तडके हमला कर दिया। इस दौरान सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग के दौरान एक लड़की को गोली लगने से वह घायल हो गई। जिसे तत्काल अस्पाताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के खुडवानी में राष्ट्रीय राइफल्स- 1 के कैंप पर आतंकियों ने सुबह गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षा में तैनात सेना के जवान ने जवाबी कार्रवाई में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही 14 साल की स्थानीय निवासी मुस्कान को गोली लगने से वह घायल हो गई। वहीं आतंकी मौका पाकर वहां से फरार हो गए। घायल मुस्कान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गत दिन उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकियों का इनपुट मिलने पर कासो चलाया गया। इसमें सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर इलाके को खंगाला। जानकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना पर बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने हाजिन में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 13 आरआर और पोलिस के विशेष दल ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को खंगाला और कोई कामयाबी नहीं मिलने पर बाद में इसे स्थगित कर दिया।
विज्ञापन