{"_id":"5bd4cb11bdec2269424c0779","slug":"militants-attacked-army-camp-in-tral-area-of-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: त्राल में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, बडगाम में एसपीओ को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: त्राल में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, बडगाम में एसपीओ को मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/त्राल
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में शनिवार की रात आतंकियों ने सेना के कैंप समेत दो स्थानों पर हमला किया। इसमें एक एसपीओ घायल हो गया। दोनों घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के त्राल में शनिवार रात करीब 10.40 बजे आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया। बाजवानी इलाके में 42 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। एक सप्ताह में त्राल में यह सुरक्षाबलों के ठिकाने पर हमले की तीसरी घटना है। इससे पहले सेना व सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन
उधर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार ए शरीफ में आतंकियों ने देर रात एसपीओ मोहम्मद हफीज को गोली मार दी। घटना चारवानी गांव की है। घायल एसपीओ, एसडीपीओ कार्यालय चरार ए शरीफ में तैनात हैं। घायल होने के बाद उन्हें तत्काल श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन