फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants attack police party in shopian, 3 injured critically

आतंकी हमलों से दहली कश्मीर घाटी, 3 जवान शहीद

Mon, 06 Apr 2015 04:44 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 04:44 PM IST
विज्ञापन
militants attack police party in shopian, 3 injured critically

पहला हमला-

विज्ञापन

कश्मीर घाटी के लिए सोमवार का दिन ब्लैक मंडे साबित हुआ है। एक के बाद एक कश्मीर में तीन आंतकी हमले हुए हैं। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में पुलिस पार्टी पर हुए हमले तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया है।

वहीं दूसरी ओर कश्मीर के पट्टन में भी पुलिस और आतंकियों के बीच मठभेड़ हुई है। जम्मू कश्मीर में पुलिस के उपर दो घंटों के अंदर यह दूसरा हमला है।

पहला हमला उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में हुआ। आतंकी एक चलती बस में पुलिसवाले को गोली मारकर फरार हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-मुजफ्फराबाद सड़क पर मुजगुंड में एक सवारी बस में दो आतंकवादी सवार हुए।

अधिकारी ने बताया कि बस में सवार सवारियों ने बताया कि दोनों आतंकवादियों ने बस में ही बैठे आईआरपी के तीसरे बटालियन के उपनिरीक्षक गुलाम मुस्तफा पर बेहद नजदीक से गोलियां चलाई।

इसके बाद वे बस का अपहरण कर उसे शेल्लू (सोपोर) तक ले गए और वहां उतरकर फरार हो गए। इसके बाद, वे सोपोर के करीब बस रुकवाकर फरार हो गए। घायल पुलिसवाले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कश्मीर पर बाढ और आतंक की मार

militants attack police party in shopian, 3 injured critically

दूसरा हमला शोप‌ियां में हुआ है। जब शोप‌ियां प‌ुल‌िस स्टेशन से दोपहर के समय प‌ुल‌िस का एक वाहन जब हेडक्वार्टर के ल‌िए जा रहा था तभी घात लगाकर बैठे आतंक‌ियों ने हमलाकर द‌िया। इस हमले मे तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर ल‌िया है।

आतंकी हमले में शहीद होने वाल प‌ुल‌िसबलों का नाम हेड कास्टेबल मुश्ताक अहमद, शबीर अहमद और नास‌िर अहमद शाम‌िल हैं। जबक‌ि घायल पुल‌िसकर्मी को बारामुला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक क‌िसी आतंकी संगठन ने इस हमले की कोई ज‌िम्मेदारी नहीं ली है।

वहीं तीसरा आतंकी हमला त्राल में हुआ है इस आतंकी हमले में एक नागर‌िक के गंभीर रुप घायल हो गया है। अभी तक इस हमले की पूरी जानकारी नहीं म‌िल सकी है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य में तीन आतंकी हमलों पर ट्वीट करते हुए कहा है क‌ि , 'ऐसी घटनाएं हमें कश्मीर में मौजूद चुनौतियों की याद दिलाती रहती हैं। एक ओर जहां हम रंगों से भरा बसंत मना रहे हैं और टूरिस्टों को आकर्षित करने में लगे हुए हैं तो दूसरी ओर हमारे बहादुर पुलिसकर्मी मारे जा रहे हैं। शोपियां में मारे गए तीन पुलिसकर्मियों के परिवार वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed