फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Militants abducted nine persons he is relatives of police in Jammu and Kashmir

J&K:आतंकियों ने 11 पुलिसकर्मियों के परिजनों का किया अपहरण, ये हुए हैं अगवा

Fri, 31 Aug 2018 06:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 31 Aug 2018 06:10 AM IST
विज्ञापन
Militants abducted nine persons he is relatives of police in Jammu and Kashmir
फाइल फोटो

दक्षिणी कश्मीर के तीन जिलों कुलगाम, अनंतनाग व पुलवामा से आतंकियों ने गुरुवार से अब तक पुलिसकर्मियों के 11 परिजनों का अपहरण कर लिया। इनमें एक डीएसपी व एक एसएचओ का भाई है।

विज्ञापन


पिछले 48 घंटे में पुलिसकर्मियों के परिवार वालों के अपहरण होने के बाद पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। डीजीपी डॉ. एसपी वैद का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

आतंकियों ने पहले भी धमकी दी थी कि यदि उनके परिवार वालों के साथ ज्यादती की गई तो सुरक्षाबलों के परिवार भी सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। गुरुवार को आतंकी रियाज नायकू के पिता को पूछताछ के लिए उठाए जाने, दो आतंकियों के घर जलाए जाने और आतंकी सैयद सलाहुदीन के दूसरे बेटे को एनआईए की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद अपहरण की घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि परिवार वालों के साथ सुरक्षा बलों की ओर से सख्ती किए जाने पर बौखलाए आतंकियों ने अपहरण की वारदातों को अंजाम दिया। 

गुरुवार को पहले तीन पुलिसकर्मियों के परिजनों के अपहरण की बात सामने आई। फिर यह संख्या बढ़कर पांच हुई और देर रात तक नौ हो गई थी। आज फिर से दो लोगों के अपहरण की खबर आई। जिनका अपहरण हुआ है।

-अदनान अशरफ शाह, भतीजा- मोहम्मद सैयद शाह ( डीएसपी, साउथ कश्मीर)
-गौहर अहमद, भाई- डीएसपी एज़ाज
-आरिफ अहमद संकार, भाई- एसएचओ नजीर अहमद 
-फैजान अहमद मकरू, बेटा- बशीर अहमद मकरू
-जुबैर अहमद भट, बेटा- पुलिसकर्मी मोहम्मद मकबूल भट
-सुमर अहमद राथर, बेटा- अब्दुल सलाम राथर 
-पुलवामा से एक पुलिसवाले के भाई को अगवा किया गया
-पुलिसवाले के बेटे को काकापोरा से
-त्राल से भी एक पुलिसवाले के बेटे को अगवा किया गया
-नसीर अहमद मीर, बेटा- पुलिसकर्मी गुलाम हसन मीर 

अगवा पुलिसकर्मी के बेटे का सुराग नहीं

पुलवामा जिले के त्राल से बुधवार को अगवा किए गए पुलिसकर्मी के बेटे का फिलहाल सुराग नहीं लग पाया है। सुरक्षा बलों की ओर से सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed