फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militant gundown in anantnag kashmir, suspected militant had killed truck driver

जम्मू-कश्मीर: ट्रक ड्राइवर की हत्या करने वाला आतंकी अनंतनाग मुठभेड़ में ढेर

Tue, 29 Oct 2019 11:53 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 29 Oct 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
militant gundown in anantnag kashmir, suspected militant had killed truck driver
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल, अमर उजाला
दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग के कनलीवन बीजबेहाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार सुबह एक आतंकी मारा गया। वहीं इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के बच निकलने की खबर भी है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि यह वही आतंकी हैं जिन्होंने गत सोमवार को एक ट्रक चालक की हत्या की थी।
विज्ञापन

 

कश्मीर घाटी के अनंतनाग और बारामूला जिले में सोमवार को आतंकियों ने ताबड़तोड़ वारदातें अंजाम दीं। बिजबिहाड़ा में रात को आतंकियों ने कटड़ा निवासी एक ट्रक चालक की हत्या कर दी, जबकि सोपोर में बस स्टैंड के नजदीक दो बार ग्रेनेड हमले किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घटनाएं मंगलवार को होने वाले यूरोपीय यूनियन के सांसदों के कश्मीर दौरे से एक दिन पहले अंजाम दी गई हैं। माना जा रहा है कि आतंकी ईयू सांसदों के दौरे से तो बौखलाहट में हैं ही, वे 31 अक्तूबर को राज्य पुनर्गठन कानून के लागू होने से पहले लोगों में दहशत भी फैलाना चाहते हैं।  

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के कनीलवान इलाके में सोमवार रात आतंकियों ने इशारा कर दो ट्रकों को रोक लिया। ट्रक रुकने पर आतंकियों ने दोनों ट्रकों पर सवार छह लोगों को बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक चालक को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चालक की शिनाख्त रियासी जिले के कटड़ा निवासी नारायण दत्त के  रूप में की गई है। चालक के कुछ साथी मौके से जान बचाकर भाग निकले। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दो लोगों को बचा लिया। बीते एक पखवाड़े के दौरान आतंकियों द्वारा ट्रक चालकों को निशना बनाए जाने की यह चौथी घटना है। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed