फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militant group hizbul mujahideen got active in jammu division, threat on amarnath yatra

जम्मू संभाग में आतंकी संगठन हिजबुल ने बढ़ाई सक्रियता, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा भी बनी चुनौती

Mon, 10 Jun 2019 01:22 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 10 Jun 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
militant group hizbul mujahideen got active in jammu division, threat on amarnath yatra
जम्मू संभाग में भी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन लगातार सक्रियता बढ़ा रहा है। उसके ओजी वर्कर सैन्य ठिकानों की रेकी करके जानकारी पाकिस्तान भेज रहे हैं। अभी हाल ही में हिजबुल ने भाजपा के राज्य अध्यक्ष रविंद्र रैना और इकजुट जम्मू के अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर शर्मा को अपनी हिटलिस्ट में रखा है। 
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले हिजबुल की सक्रियता बड़ी चुनौती बन रही है। किश्तवाड़ में भाजपा नेता और संघ नेता की हत्या, डीसी के पीएसओ से बंदूक छीनने, रामबन में सीआरपीएफ काफिले पर पुलवामा दोहराने में इस संगठन के लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन


इसके अलावा रामबन के गूल में हथियारों के साथ तथा सैन्य ठिकानों की जासूसी करते हुए जम्मू, कठुआ और डोडा में कई आतंकी संगठन के सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए। जम्मू के बस स्टैंड और विवेकानंद चौक पर ग्रेनेड ब्लास्ट हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने किया। इससे यह साबित होता है कि कश्मीर के बाद जम्मू संभाग में हिजबुल ने अपना एक नेटवर्क खड़ा कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed