{"_id":"5e94381f8ebc3e78ae1ffc71","slug":"militant-attacked-on-a-police-party-at-dachhan-in-kishtwar-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में पुलिस टीम पर हमला, एक एसपीओ की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में पुलिस टीम पर हमला, एक एसपीओ की मौत, एक घायल
Mon, 13 Apr 2020 03:29 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 13 Apr 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया है। इस हमले में एक एसपीओ की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि एसपीओ विशाल सिंह और कुशेद इकबाल ड्यूटी पर थे। इसी दौरान आतंकियों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया और दोनों एसपीओ के हथियार लेकर भाग गए। आतंकियों की पहचान बशारत अहमद और आशिक हुसैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बशारत अहमद आत्मसमर्पण कर चुके एक आतंकवादी का भाई है। जबकि आशिक हुसैन दुष्कर्म का आरोपी है। दोनों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन