{"_id":"5769587c4f1c1b5964b47df1","slug":"might-again-attack-on-pathankot-airbase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट एयरबेस पर फिर हो सकता है आतंकी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट एयरबेस पर फिर हो सकता है आतंकी हमला
एजेंसी/ जम्मू
Updated Tue, 21 Jun 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
पठान कोट हमला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के दौरे पर आई गृह मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने पठानकोट एयरबेस पर फिर से आतंकी हमले की आशंका जताई है। पठानकोट के बाद जम्मू के सरहदी इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने आई समिति के चेयरमैन पी भट्टाचार्य ने कहा पठानकोट दौरे में उन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना दी है।
एयरबेस से सटे गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना तत्काल सरकार तक पहुंचाई गई। इसके बाद से सीआरपीएफ, बीएसएफ, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान भट्टाचार्य ने कहा कि कमेटी की अनुशंसा के बाद पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा गांव में आतंकी कैसे और कहां छिपे हैं यह पता करना कमेटी का काम नहीं है।
ग्रामीणों ने समिति को यह सूचना दी थी जिससे साफ है कि आतंकी आसपास ही कहीं छिपे हैं। पठानकोट एयरबेस पर दो जनवरी को हुए आतंकी हमले की जांच के लिए पाकिस्तानी जांच टीम को अनुमति देने के सवाल पर चेयरमैन ने कहा वह बिल्कुल भी इसके पक्ष में नहीं थे। स्टैंडिंग कमेटी भारत सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं है।

सीमा पर बीएसएफ के इंतजाम संतोषजनक
भारत-पाक सीमा
- फोटो : File Photo
बहरहाल विदेश नीति से जुड़े मामलों पर कोई राय देने के लिए यह समिति अधिकृत नहीं है और न ही हम इस विषय पर कोई राय दे सकते हैं। भट्टाचार्य ने कहा नीतिगत गाइडलाइन तैयार करना भारत सरकार का काम है।
कमेटी ने भारत-बांग्लादेश और भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का व्यापक दौरा किया है और अब कमेटी श्रीनगर जा रही है। कमेटी पठानकोट भी गई थी, क्योंकि वह संवेदनशील क्षेत्र है।
चेयरमैन ने कहा कि कमेटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए बीसएसएफ द्वारा किए गए इंतजामों से संतुष्ट है, लेकिन अत्याधुनिक उपकरणों से बीएसएफ को लैस करने की वकालत भी करती है। बीएसएफ ने समिति को घुसपैठ रोकने के इंतजामों की विस्तार से जानकारी दी है। इसके बावजूद कब क्या हो जाए यह कहा नहीं जा सकता।