जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में आतंकवाद पर गृह मंत्रालय का बयान, देखिए ये आंकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में गृह मंत्रालय ने बताया कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं की संख्या में काफी कमी आई है। 2019 में 594, 2020 में 244 और 2021 में फरवरी महीने तक 15 आतंकी घटनाएं हुई हैं। वहीं साल 2019 में 157, 2020 में 221 और 2021 में फरवरी महीने तक आठ आतंकियों का खात्मा हुआ है।
मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने 42 संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की पहली अनुसूची में उनके नाम सूचीबद्ध किए हैं। इस दौरान कहा कि भारत में आतंकवाद काफी हद तक सीमा पार से प्रायोजित किया गया है। पिछले तीन वर्षों और चालू वर्ष के दौरान देश, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के दौरान मारे गए आतंकवादियों और व्यक्तियों की संख्या के बारे में भी मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई।
The Government has declared 42 organisations as terrorist organisations and listed their names in the First Schedule of the Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967. Terrorism in India has largely been sponsored from across the border: Ministry of Home Affairs in Lok Sabha
— ANI (@ANI) March 9, 2021