{"_id":"5f88b78f5fa20b384b100cad","slug":"meritorious-students-honoured-in-amar-ujala-meritorious-student-honor-ceremony-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला छात्र सम्मान समारोह में मेधावियों का मेला, जम्मू समेत सात जिलों में टॉपर्स सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला छात्र सम्मान समारोह में मेधावियों का मेला, जम्मू समेत सात जिलों में टॉपर्स सम्मानित
Fri, 16 Oct 2020 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:26 AM IST
सार
- मेरिट सूची में शामिल 84 छात्र-छात्राएं पुरस्कृत
- जम्मू में आईजी, कठुआ, सांबा, उधमपुर, राजोरी, रियासी और पुंछ में डीसी ने नवाजे मेधावी
विज्ञापन
सम्मान...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में वीरवार को मेधावियों का मेला लगा रहा। अवसर था अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2020 का। जम्मू समेत संभाग के सात जिलों में जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की मेरिट सूची में शामिल 84 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में पुलिस महानिरीक्षक, जबकि कठुआ, सांबा, उधमपुर, राजोरी, रियासी और पुंछ में उपायुक्तों ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। सभी जगह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस बार राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले बच्चों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में शालामार चौक पर महाजन सभा के हाल में आयोजित मुख्य समारोह में पहुंचे 55 मेधावी विद्यार्थियों को आईजी जम्मू मुकेश सिंह ने स्मृति चिन्ह, मेडल और प्रमाणपत्र से नवाजा। सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का पालन करते हुए सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुए इस समारोह में जम्मू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मेधावी छात्र-छात्राएं पहुंचे।
विज्ञापन
इसी तरह कठुआ में उपायुक्त कार्यालय परिसर में डीसी ओपी भगत ने 7 टॉपर्स को पुरस्कृत किया। सांबा में लार्ड कृष्णा हायर सेकेंडरी स्कूल में हुए समारोह में उपायुक्त रोहित खजूरिया ने बारहवीं की मेरिट सूची में जगह बनाने वाले 7 विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
उधमपुर डीसी दफ्तर में उपायुक्त डॉ. पीयूष सिंगला ने 7 मेधावी नवाजे। राजोरी में उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख 6 टॉपर्स को पुरस्कृत किया। इसी तरह रियासी में उपायुक्त इंदू कंवल चिब और पुंछ में डीसी राहुल यादव ने टॉपर्स को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया।