{"_id":"612bec148ebc3e79e348088d","slug":"meritorious-honored-rspura-news-jmu2425618190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गुरु नानक एजुकेशन सेवा सोसायटी ने 10वीं तथा 12वीं में बेहतर अंक हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। सोसायटी के प्रधान सरदार सूरत सिंह तूफानी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगजीत सिंह जग्गा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मेधावियों को ट्रॉफी एवं सरोपा भेंट किया गया।
प्रधान तूफानी ने कहा कि हर साल इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। जिससे की उनका हौसला बढ़ाया जा सके। दूसरे छात्र भी बेहतर अंक प्राप्त कर समाज का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के बीच भी विद्यार्थियों ने काफी अच्छे अंक हासिल किए हैं। इसके लिए उनके अध्यापक तथा माता-पिता बधाई के पात्र हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगजीत सिंह जग्गा ने बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुबारकबाद देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वह आगे भी अपनी शिक्षा को बेहतर तरीके के साथ जारी रखें और उच्च पदों पर पहुंच कर देश व समाज की सेवा करें । सरदार गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, दलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह पम्मा सुलखन सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे।