फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mercury reaches near 30 degrees in Jammu, weather will remain clear in the state till April 10

JK Weather: जम्मू में पारा 30 डिग्री के पास, प्रदेश में 10 अप्रैल तक साफ रहेगा मौसम, मरम्मत के चलते हाईवे बंद

Fri, 07 Apr 2023 11:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:54 AM IST
सार

कश्मीर में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
Mercury reaches near 30 degrees in Jammu, weather will remain clear in the state till April 10
कश्मीर में मौसम साफ होने पर ट्यूलिप गार्डन का नजारा - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम के साफ रहने से जम्मू संभाग में पारे ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू में दिन का तापमान तीस डिग्री के करीब पहुंच गया है। पिछले कुछ सालों में अप्रैल में गर्मी ने सताया है, जिससे इस बार भी तपिश बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को मरम्मत कार्य के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद किया गया है। मुगल रोड भी बंद है। हालांकि एसएसजी रोड पर आवाजाही जारी है।

विज्ञापन


वहीं, कश्मीर में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


इससे पहले जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का तापमान 20.4, बटोत में 19.5, कटड़ा में 26.5 और भद्रवाह में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के तापमान में फिलहाल राहत बनी हुई है।


श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 17.3 और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का तापमान 12.8 और गुलमर्ग में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed